शुभाशुभफलैरेवं मोक्ष्यसे कर्मबन्धनैः । संन्यासयोगयुक्तात्मा विमुक्तो मामुपैष्यसि ॥
हिन्दी अनुवाद
इस प्रकार मेरे अर्पण करनेसे जिनसे कर्मबन्धन होता है, ऐसे शुभ विहित और अशुभ निषिद्ध सम्पूर्ण कर्मोंके फलोंसे तू मुक्त हो जायगा । ऐसे अपनेसहित सब कुछ मेरे अर्पण करनेवाला और सबसे मुक्त हुआ तू मेरेको प्राप्त हो जायगा ॥
English
In this way, you will be freed from the bonds of action and its results. Given over to renunciation-yoga, released, you will come to me.