ततः स विस्मयाविष्टो हृष्टरोमा धनञ्जयः । प्रणम्य शिरसा देवं कृताञ्जलिरभाषत ॥
हिन्दी अनुवाद
भगवान् के विश्वरूपको देखकर अर्जुन बहुत चकित हुए और आश्चर्यके कारण उनका शरीर रोमाञ्चित हो गया । वे हाथ जोड़कर विश्वरूप देवको मस्तकसे प्रणाम करके बोले ॥
English
Then, overwhelmed with wonder, Arjuna’s hair stood on end. He bowed his head to the divine and spoke with folded hands.