अर्जुन उवाचहृषीकेशं तदा वाक्यमिदमाह महीपते । सेनयोरुभयोर्मध्ये रथं स्थापय मेऽच्युत ॥
Hindi · हिन्दी
अर्जुन बोले हे अच्युत दोनों सेनाओं के मध्य में मेरे रथ को आप तब तक खड़ा कीजिये, जब तक मैं युद्धक्षेत्र में खड़े हुए इन युद्ध की इच्छावालों को देख न लूँ कि इस युद्धरूप उद्योग में मुझे किनकिन के साथ युद्ध करना योग्य है ॥
English
Arjuna said: O Hrishikesha, place my chariot between the two armies, O Achyuta, until I can look at these men who wish to fight and see with whom I must battle in this war.