महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा । मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः ॥
हिन्दी अनुवाद
सात महर्षि और उनसे भी पूर्वमें होनेवाले चार सनकादि तथा चौदह मनु ये सबकेसब मेरे मनसे पैदा हुए हैं और मेरेमें भाव श्रद्धाभक्ति रखनेवाले हैं, जिनकी संसारमें यह सम्पूर्ण प्रजा है ॥
English
The seven great sages, the four ancient sages, and the fourteen Manus were born from my mind. The people of these worlds descend from them.