प्रशान्तात्मा विगतभीर्ब्रह्मचारिव्रते स्थितः । मनः संयम्य मच्चित्तो युक्त आसीत मत्परः ॥
हिन्दी अनुवाद
जिसका अन्तःकरण शान्त है, जो भयरहित है और जो ब्रह्मचारिव्रतमें स्थित है, ऐसा सावधान योगी मनका संयम करके मेरेमें चित्त लगाता हुआ मेरे परायण होकर बैठे ॥
English
The yogi, with a peaceful mind, free of fear, and firm in celibate discipline, restrains the mind, fixes awareness on Me, and sits devoted to Me as the supreme aim.