तत्रापश्यत्स्थितान्पार्थः पितृ़नथ पितामहान् । आचार्यान्मातुलान्भ्रातृ़न्पुत्रान्पौत्रान्सखींस्तथा ॥
हिन्दी अनुवाद
उसके बाद पृथानन्दन अर्जुनने उन दोनों ही सेनाओंमें स्थित पिताओंको, पितामहोंको, आचार्योंको, मामाओंको, भाइयोंको, पुत्रोंको, पौत्रोंको तथा मित्रोंको, ससुरोंको और सुहृदोंको भी देखा ॥
English
Then Arjuna, son of Pritha, saw fathers, grandfathers, teachers, maternal uncles, brothers, sons, grandsons, friends, fathers-in-law, and well-wishers standing there.