अमी च त्वां धृतराष्ट्रस्य पुत्राःसर्वे सहैवावनिपालसङ्घैः । भीष्मो द्रोणः सूतपुत्रस्तथाऽसौसहास्मदीयैरपि योधमुख्यैः ॥
Hindi · हिन्दी
हमारे मुख्य योद्धाओंके सहित भीष्म, द्रोण और वह कर्ण भी आपमें प्रविष्ट हो रहे हैं । राजाओंके समुदायोंके सहित धृतराष्ट्रके वे ही सबकेसब पुत्र आपके विकराल दाढ़ोंके कारण भयंकर मुखोंमें बड़ी तेजीसे प्रविष्ट हो रहे हैं । उनमेंसे कईएक तो चूर्ण हुए सिरोंसहित आपके दाँतोंके बीचमें फँसे हुए दीख रहे हैं ॥
English
Bhishma, Drona, Karna, and all the sons of Dhritarashtra, along with the hosts of kings and our own chief warriors, are rushing into your fearful mouths. Some are seen caught between your teeth, with crushed heads.